Homeराज्यउत्तर प्रदेशदेशभर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां इन पदों के लिए...

देशभर के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां इन पदों के लिए होने वाली है सेना की कोटा भर्ती रैली, यहां पढ़ें पूरी खबर…..

अगर आप सेना में जाने के इच्छुक हैं तो यह खबर आपके लिए है। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा भर्ती रैली 27 सितंबर से होगी। सैनिक जीडी और ट्रेडमैन के पदों के लिए आयोजित इस भर्ती में देश के अलग-अलग राज्यों के सैन्य आश्रित युवक भाग लेंगे। प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए भी भर्ती का मौका है। उनके लिए भी सैनिक जीडी और स्पोर्ट्स मैन पद के लिए भर्ती प्रस्तावित की गई है। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के जीएसओ 1 प्रशिक्षण कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार यूनिट हेडक्वार्टर भर्ती रैली 27 सितंबर से शुरू होगी।

इस दिन होंगी भर्तियां
27 सितंबर को उत्तराखंड के रहने वाले सैन्य परिवारों से जुड़े युवकों की सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गढ़वाली, गोरखा) के पदों लिए भर्ती होगी। इसी दिनी सभी राज्यों और जातियों के युवाओं की सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए भी भर्ती होगी। 28 सितंबर को सैनिक जीडी (अहीर, राजपूत, नागा) की भर्ती होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान के अलावा उत्तर पूर्वी राज्यों के सैन्य आश्रित युवक भाग ले सकेंगे। 28 को ही सैनिक जीडी (स्पोर्ट्स मैन) पद के लिए भी भर्ती का आयोजन किया जाएगा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular