Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देहरादून: खेतों में पड़ी मिली नवजात मासूम, पुलिस जांच में जुटी…..

देहरादून: खेतों में पड़ी मिली नवजात मासूम, पुलिस जांच में जुटी…..

देहरादून- देहरादून जिले के सहसपुर में आज सुबह 7:45 बजे एक नवजात बच्ची खेतों में पड़ी मिली। जानकारी के मुताबिक सहसपुर थाना क्षेत्र के दून पांवटा हाईवे पर जस्सोवाला चौक पर राहगीरों को सड़क के लगे खेतों से बच्ची की रोने की आवाज सुनाई दी। राहगीरों ने खेतों में जाकर देखा तो एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में पड़ी थी। राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को कब्जे में लेकर आसपास के इलाके की जांच करने में जुट गई। यह खबर आग की तरह क्षेत्र में फैल गई। जिसके बाद बच्ची को देखने को लोगों की भीड़ लग गई।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2