देहरादून- उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आज भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार कुछ स्थानों पर चमक और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री तक अधिक बने रहने की संभावना है। हालांकि आज सुबह से ही राज्य के अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहा। देहरादून सहित आसपास के कई इलाकों में बादल छाए रहे। वहीं रुद्रप्रयाग से केदारनाथ धाम पर धूप खिली हुई है। चारधाम यात्रा मार्ग भी फिलहाल सुचारु है।


