मेष- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। किसी कारोबारी मित्र का आगमन हो सकता है।
वृष- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखमय रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
मिथुन- मानसिक शान्ति रहेगी,लेकिन जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क- कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। आय में वृद्धि होगी।
सिंह- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी रहेगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
कन्या- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकती है। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला- क्षणे रूष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। आय का नए स्रोत विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। सन्तान सुख में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु- मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेना। खर्चों की अधिक कला रहेगी।
मकर- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
कुंभ- आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
मीन- वाणी में सौम्यता रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए बाहरी स्थान पर जाना पड़ सकता है।



