देहरादून- उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आज भी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी देहरादून समेत आसपास के इलाकों में बादल छाये रहने और बारिश की आशंका है। कुछ इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं। इसी कड़ी में आज सुबह से ही देहरादून में बादल छाए रहे और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में 26 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। अन्य इलाकों में भी बारिश के आसार हैं।



