Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में 26 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई इलाकों...

उत्तराखंड में 26 अगस्त तक जारी रहेगा बारिश का दौर, कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका……

देहरादून- उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में 26 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य इलाकों में भी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों के दौरान मैदानी क्षेत्रों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री तक अधिक रह सकता है। हालांकि आज सुबह से ही देहरादून में चटख धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बादल छाये रहने का अनुमान है। कुमाऊं क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। वहीं, अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद 26 अगस्त तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है। पहाड़ और मैदान के कई इलाकों में इस दौरान तेज बारिश भी हो सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्र के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी के आसार भी जताए हैं। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान अगले कुछ दिन तीन से चार डिग्री तक अधिक रहेगा। वहीं मंगलवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक रहा।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular