Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे आपदा प्रभावित आराकोट, लिया हालात का जायजा,...

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे आपदा प्रभावित आराकोट, लिया हालात का जायजा, प्रभावितों से बात कर जाना हाल चाल…….

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को आपदा प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया और नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री आराकोट पहुंचे और पैदल इलाके का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने आपदास्थल तक जाकर स्थितियां देखीं और जिलाधिकारी से रिपोर्ट ली। इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से भी बात की और जल्द से जल्द नुकसान की भरपाई का वादा किया। इस दौरे में सीएम के साथ प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चैहान और खजानदास भी मौजूद रहे। दौरे के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में आ चुकी है और राहत कार्यों में जुटी एजेंसियां अपना काम बखूबी कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्राथमिकता सड़कों को दुरुस्त करने की है क्योंकि रास्ते बहुत ज्यादा टूटे हैं और हालात दुरुस्त होते ही सेब बेल्ट के किसानों की फसल को बाजार तक भी पहुंचाने की जरूरत पड़ेगीं। इसके लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन, पानी, दवाइयां, कपड़े यानी जरूरत की सभी चीजें पहुंच गई हैं और उन्हें हर एक प्रभावितों तक पहुंचाने की कोशिशें जारी हैं। सीएम ने उत्तरकाशी के जिलाधिकारी से नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार नुकसान के आकलन के बाद उसकी भरपाई करेगी। सभी प्रभावितों को प्रावधान के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा। केंद्र से मदद के सवाल पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि केंद्र से मदद का प्रस्ताव मिला था, लेकिन अभी उसकी जरूरत नहीं है। हैलिकॉप्टर्स की जरूरत थी, वह मिल गए हैं और राहत कार्य में लगी सभी एजेंसियां ठीक काम कर रही हैं।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular