Homeराज्यदिल्लीपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती आज, पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष...

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती आज, पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि……

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शी नीतियों से भारत के निर्माण में मदद मिली। मुखर्जी, सोनिया, अंसारी, मनमोहन, राहुल, प्रियंका और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने राजीव गांधी की समाधि पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राहुल ने ट्वीट किया, ‘आज हम राजीव गांधी जी की 75वीं जयंती मना रहे हैं जो एक देशभक्त और दूरदर्शी व्यक्ति थे तथा जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की।’ उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए वह एक बहुत प्यार करने वाले पिता थे जिन्होंने मुझे सिखाया कि कभी नफरत नहीं करो, माफ करो और सभी इंसानों से प्यार करो।’ राजीव गांधी की 75वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है जिनमें बतौर प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान और उपलब्धियों का उल्लेख किया जाएगा। अक्टूबर, 1984 से दिसंबर 1989 तक देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। वह 40 की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर मंगलवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मोदी ने ट्वीट किया, ‘पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद को लेकर कांग्रेस के ठंडे पड़े कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा जाएगा। राजीव गांधी के जन्मदिवस के मौके पर देश भर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को विट्ठल भाई पटेल हाउस में कांग्रेसियों द्वारा कार्यक्रमों की चर्चा की गई। वैसे तो राजीव गंधी की जन्मदिन 20 अगस्त को पड़ता है। लेकिन, कांग्रेस 22 अगस्त को इंदिरा गांधी स्टेडियम में उनका जन्मोत्सव मनाएगी। वे अक्टूबर 1984 से 1989 दिसंबर तक देश के प्रधानमंत्री रहे। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था। देश की आजादी के समय राजीव गांधी 3 साल के थे। वे भारत के सबसे कम उम्र में प्रधानमंत्री बने। वे 40 वर्ष की उम्र में देश के प्रधानमंत्री बने थे। राजीव गांधी के शासनकाल में 508 सीटों में से 401 सीटों पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा था। देश के चुनावी इतिहास में अब तक इतनी सीटों के साथ किसी ने भी सरकार नहीं बनाई है और भविष्य में भी ऐसा दोबारा होने की उम्मीद नहीं है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. Explore good modes of condoms. Tools grant good bliss. Stream [url=https://nfj.org.uk/]gay porn videos[/url] now. Select your way smart.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular