Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस ने सेना के जवानों के नाम पर ठगी करने वाले गैंग...

पुलिस ने सेना के जवानों के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का किया पर्दाफाश, चार गिरफ्तार…..

देहरादून– सेना के जवानों के नाम पर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों के खिलाफ दून के कई थानों में ठगी से सम्बन्धित अपराध दर्ज है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरूण मोहन जोशी ने बताया कि बीते 1 अगस्त को थाना रानीपोखरी में गिरीश चन्द्र भट्ट निवासी रानीपोखरी ने तहरीर देकर बताया कि उनके साथ किन्ही अज्ञात व्यक्तियों द्वारा सेना के जवान होनेे की बात कहकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ित का कहना था कि उन्होने जुलाई माह में फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा जिसमें एक होंडा स्कूटी बेचने की बात कही गयी थी, जब उन्होने विज्ञापन पर दिये गये नम्बर पर बात की तो फोन उठाने वाले ने अपना नाम तेजस्वी चौहान बताते हुए स्वंय को भारतीय सेना में सिपाही होना बताया गया। जिसका उसने प्रमाण भी भेजा। बताया कि सौदा 27 हजार 500 में तय हुआ। उसने बताया कि उसका ट्रांसफर हो चुका है इसलिए वह अपना सभी सामान बेच रहा है। जिसके बाद उसने राजू वाल्मिकी के नाम से एक खाता संख्या भेजी और उसमें पैसे डालने को कहा। इस पर उन्होने उक्त खाते में बतौर एडवांस 10 हजार रूपये डाल दिये। जिसके बाद चौहान नामक उक्त व्यक्ति ने उन्हे एक और व्यक्ति गौरव आगेय का खाता संख्या भेजा और बाकी पैसे उसमें डालने को कहा गया। जिसके बाद वाहन डिलीवरी की बात कही गयी। जिसके बाद एक और व्यक्ति का फोन आया जिसने अपने आप को सीआईएसएफ का जवान बताया और उसने स्कूटी डिलीवरी के नाम पर उससे फिर हजारों रूपये ठग लिये और अब उनका नम्बर बंद आ रहा है। फोन पर की गयी ठगी के इस मामले को संजीदगी से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि उक्त ठगी एक संगठित गैंग द्वारा अंजाम दी गयी है जो राजस्थान से संचालित किया जा रहा है।  इस पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त गैंग में शामिल सभी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से पुलिस ने कई मोबाइल फोन, सिम, आधार कार्ड, पेन कार्ड  सहित ठगी में प्रयुक्त कई अन्य कागजात बरामद किये है। आरोपियों के नाम साकिर पुत्र फिरोजखान, नरेन्द्र जाटव, अफजल खान व राहुल खान निवासी राजस्थान बताये गये है। आरोपियों के खिलाफ दून के कई थानो में ठगी के मुकदमे दर्ज है।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular