Homeराज्यउत्तराखण्डचमोली में बादल फटने से तबाही, मलबे में दबकर मां-बेटी समेत तीन...

चमोली में बादल फटने से तबाही, मलबे में दबकर मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत…..

चमोली- चमोली जिले में तड़के पांच बजे बादल फटा। जिसे बांजबगड़ गांव में अचानक एक मकान भूस्‍खलन की चपेट में आ गया। इसमें मां-बेटी व आली तोक में एक युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोग व आपदा प्रबंधन टीम मौके पर रेस्क्यू आपरेशन चला रही है। जिला आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, तड़के बांजबगड़ गांव में वज्रपात हुआ है। इसमें गांव के अब्बल सिंह का मकान मलबे में दब गया। घर के अंदर सो रही अब्बल सिंह की पत्नी रूपा देवी (35 वर्ष) व बेटी चंदा ( नौ माह) की दबकर मौत हो गई। वहीं, आली गांव में भी भूस्खलन से नेनू राम का मकान दब गया। इसमें नेनू राम की बेटी नौरती (21 वर्षीय) मौत हो गई। आपदा प्रबंधन टीम के साथ स्थानीय लोग रेस्क्यू आपरेशन में जुट गए। उधर, चुफला गदेरा (बरसाती नाला) के उफान पर होने से दो मकान व तीन दुकाने बह गई हैं। जिले में मौसम अभी भी खराब है और हल्की बारिश जारी है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular