मेष- धैर्यशीलता में कमी रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
वृष- परिवार में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी।
मिथुन- परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। मन अशान्त रहेगा। संचित धन में कमी आयेगी। माता से धन प्राप्ति हो सकती है।
कर्क- वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी।
सिंह- आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि से परेशान रहेंगे। भाई-बहनों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। सन्तान को कष्ट रहेगा।
कन्या- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत अधिक रहेगी।
तुला- वाणी में सौम्यता तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
वृश्चिक- मानसिक शान्ति रहेगी। दाम्पत्य मुख में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आय में वृद्धि भी होगी।
धनु- परिवार की समस्याओं से परेशान रहेंगे। मन अशान्त रहेगा। मान-सम्मान में कमी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर- क्रोध के अतिरेक से बचें। बातचीत में संयत रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। मीठे खानपान में रुचि रहेगी।
कुंभ- धैर्यशीलता में कमी आयेगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा।
मीन- धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।