Homeराज्यजम्मू-कश्मीरजदयू ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने का किया समर्थन, कहा-...

जदयू ने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने का किया समर्थन, कहा- देश का विकास एकमात्र लक्ष्य…..

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले का जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता आरसीपी सिंह ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा, ‘लक्ष्य देश के विकास का होना चाहिए और सभी को इसे लेकर कार्य करना चाहिए। जब एक विवादास्पद मुद्दा होता है तब आप इस पर अपना पक्ष रख सकते हैं लेकिन एक बार जब यह कानून बन जाता है, सभी को इसे स्वीकार करना ताहि और आगे बढ़ना चाहिए।’ गौरतलब है कि मंगलवार को संसद ने संविधान के अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को खत्म करते हुए जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म कर दिया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित क्षेत्र बनाने वाला विधेयक भी पारित हो गया है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular