Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड NSA डोभाल के कश्मीर वीडियो पर गुलाम नबी आजाद का तंज- पैसे...

NSA डोभाल के कश्मीर वीडियो पर गुलाम नबी आजाद का तंज- पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो….

राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के कश्मीर दौरे को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कश्मीरियों के साथ डोभाल के खाना खाने के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पैसे देकर आप किसी को भी साथ ले सकते हो। बुधवार को कश्मीर के हालात का जायजा लेने घाटी पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आम कश्मीरियों के साथ शोपियां सडक के किनारे खड़े होकर खाना खाया। भरोसा दिलाया, उनका हित सुरक्षित है। इस पर आंच नहीं आने दी जाएगी। शोपियां में एक मोहल्ले में उन्होंने दुकान की सीढ़ियों पर बैठकर आम लोगों के साथ खाना खाया। उन्हें बताया, यह फैसला सरकार ने कश्मीर के लोगों के हित में किया है, चिंता करने की जरूरत नहीं है। वीडियो में वह कहते सुने जा रहे हैं कि सब लोग आराम से रहें। ऊपर वाले की मेहरबानी है। सब कुछ अच्छा होगा। आपकी हिफाजत और सलामती हम लोगों का प्रयास है। यहां खुशहाली आएगी। आप और आपके बच्चे चैन से रह सकें, अच्छे नागरिक बनें यही प्रयास है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह भी मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2