आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष- मन अशान्त रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष- मानसिक शान्ति रहेगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मिथुन- बातचीत में सन्तुलित रहें। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। धन की स्थिति में सुधार हो सकता है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

कर्क- आत्मविश्वास में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार बढ़ सकता है।

सिंह- वाणी में सौम्यता तो रहेगी, लेकिन मन अशान्त रहेगा। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।

कन्या- मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। परन्तु फिर भी बातचीत में संयत रहें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती हैं।

तुला- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृश्चिक- सन्तान-सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है।

धनु- परिवार की समस्या अभी रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। नौ अगस्त के बाद कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

मकर- मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन विकसित हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ- मन में नकारात्मकता का प्रभाव रहेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

मीन- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार के साथ यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं। सन्तान के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here