Monday, February 23, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…….

मेष- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भौतिक सुविधाओं का विस्तार होगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

वृष- कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मिथुन- आत्मविश्वास से लबरेज तो रहेंगे, लेकिन मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। परन्तु स्वभाव में चिड़ाचिड़ापन रहेगा। परिवार में आपसी नोंकझोंक भी हो सकती है।

सिंह- मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है।

कन्या- मानसिक शान्ति रहेगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगा।

 

तुला- अपनी भावनाओं का वश में रखें। कारोबार के विस्तार के अवसर मिल सकते है। पिता का सहयोग मिलेगा।

 

वृश्चिक- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है।

धनु- आत्मविश्वास में कमी आयेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते है।

मकर- कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। खर्च बढ़ सकते हैं।

कुंभ- आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे,परन्तु क्रोध की अधिकता भी रहेगी। किसी पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

मीन- मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख शान्ति रहेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2