Tuesday, February 24, 2026
Home अंतर्राष्‍ट्रीय BCCI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर की टीम इंडिया की...

BCCI ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर की टीम इंडिया की नारंगी जर्सी, फैंस बोले- ‘जश्न की करो तैयारी, वर्ल्ड कप जीतकर आएंगे भगवाधारी’!

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में कल यानी रविवार को जब भारतीय क्रिकेट टीम मेजबान इंग्लैंड से बर्मिंघम में भिड़ेगी तो वह अलग ही जर्सी में खेलती नजर आएगी। इस मैच में भारतीय टीम भगवा जर्सी में उतरेगी। जिस जर्सी में टीम इंडिया खेलेगी, उसकी आधिकारिक तस्वीर बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर की है। टीम इंडिया की इस नई भगवा जर्सी को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिए।टीम इंडिया को ये बदलाव इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि इंग्लैंड और भारत, दोनों टीमों की जर्सी का रंग एक जैसा है। ऐसे में मेहमान टीम को इंग्लैंड के साथ होने वाले मुकाबले में अपनी ‘अल्टरनेट जर्सी’ (वैकल्पिक जर्सी) का उपयोग करना होगा, जो नारंगी होगी। टीम इंडिया के लिए भगवा यानी नारंगी रंग के चयन पर आईसीसी ने कहा, ‘बीसीसीआई को रंग के कई विकल्प दिए गए थे और उन्होंने वही चुना जो उन्हें जर्सी के रंग के साथ बेहतर लगा। यह इसलिए करना पड़ा क्योंकि इंग्लैंड की टीम भी भारत की तरह नीले रंग का ही जर्सी पहनती है। यह डिजाइन भारत की पुरानी टी-20 जर्सी से लिया गया है, जिसमें नारंगी रंग था।’ आईसीसी ने कहा, ‘इस जर्सी को डिजाइन करने वाले डिजाइनर अमेरिका में बैठे हैं। उन्होंने कोई नया रंग का इस्तेमाल नहीं किया है, बल्कि जो पहले से ही मौजूद है उसी से जर्सी को बनाया है। जर्सी के डिजाइन के दौरान यह भी ध्यान में रखा गया कि क्रिकेट प्रेमियों को टीम इंडिया के खिलाड़ियों को पहचानने में कोई परेशानी न हो।’ बीसीसीआई के कार्यवाहक अक्ष्यक्ष सी के खन्ना ने कहा था कि टीम इंडिया की जर्सी का रंग बोर्ड ने तय किया है। उन्होंने कहा, ‘बोर्ड ने यह रंग तय किया है। टीम इंडिया इस जर्सी में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले में उतरेगी। इस जर्सी को लेकर हो रही देश में राजनीति में बोर्ड किसी प्रकार का दखल नहीं देगा।’आईसीसी के नियम

आईसीसी नियमों के अनुसार मेजबान टीम को आईसीसी टूर्नामेंट में खेलते हुए अपनी जर्सी के रंग को बरकरार रखना होता है। हालांकि, भारत की जर्सी भी नीले रंग की है, ऐसे में भारत की जर्सी में यह बदलाव किया गया है। ऐसे में मेजबान इंग्लैंड नीली जर्सी में ही उतरेगा। बता दें कि मौजूदा वर्ल्ड कप में 2 जून को दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपनी शर्ट बदल ली थी। उस मैच में अफ्रीकी खिलाड़ी हरे रंग की जगह पीले रंग की शर्ट में मैदान पर उतर थे। मेजबान टीम को ऐसे मामलों में छूट मिलेगी। ऐसे नियम में कोई भी मेजबान टीम को अपनी पूर्व ‌निर्धारित रंग की जर्सी पहनने की अनुमति होती है। वर्ल्ड कप का मौजूदा सीजन इंग्लैंड में खेला जा रहा है और मेजबान होने के नाते उसे पूर्व निर्धारित नीले रंग की जर्सी पहनने की अनुमति होगी। वहीं टीम इंडिया की इस नई भगवा जर्सी को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिए। फैंस बोले, ‘जश्न की करो तैयारी, वर्ल्ड कप जीतकर आएंगे भगवाधारी।’ नई जर्सी का ज्यादातर हिस्सा ऑरेंज (नारंगी) रंग का है। पीछे का हिस्सा तो पूरा इसी रंग में रंगा है, आगे का हिस्सा और कॉलर गहरे नीले रंग का है। इस जर्सी में जो नीला रंग इस्तेमाल किया गया है, वो नियमित नीली जर्सी से भी अलग है और गहरे नीले रंग का है। जर्सी की बाहें भी नारंगी रंग की है और इस पर टीम इंडिया भी नारंगी रंग से ही लिखा गया है। बता दें कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत ने छह मैचों में पांच जीत दर्ज की है जबकि उसका एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2