Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा छह जुलाई से शुरू करने जा रही है सदस्यता अभियान, मिस...

भाजपा छह जुलाई से शुरू करने जा रही है सदस्यता अभियान, मिस कॉल दे बन सकते हैं सदस्य…..

देहरादून- भाजपा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती यानी छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत भाजपा हर बूथ पर सौ नए लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का काम करेगी। मोबाइल नंबर 8980808080 पर मिस कॉल देकर सदस्यता ली जा सकेगी। प्रदेश सदस्यता प्रमुख खजानदास ने महानगर कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि छह जुलाई को श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सदस्यता अभियान शुरू होगा। जिसमें बूथ पर सौ नए सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ा जाना है। वर्तमान में प्रदेश में यह संख्या लगभग 16 लाख है। उनका ये भी कहना है कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को 2954835 मत प्राप्त हुए है। इसका मतलब है कि इन मतदाताओं को पार्टी का नया सदस्य बनाया जा सकता है। खजानदास ने ये भी कहा कि सदस्यता के इस चरण में भाजपा 912 बूथों पर 100 सदस्य बनाने जा रही है। इसके लिए हर सदस्य को सात दिन कार्य करना अनिवार्य है। वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल ने कार्यकारिणी की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 50 नए सदस्य बनाने वाले को ही सक्रिय कार्यकर्ता माना जाएगा और वार्ड स्तर से ऊपर अर्थात मंडल महानगर जिला, प्रदेश या देश में पदाधिकारी बनने के लिए सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है। इसके साथ ही एसे सक्रिय सदस्यों को भाजपा की पत्रिका का सदस्यता शुल्क रुपए 120 भी देना होगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर 8980808080 पर मिस कॉल देकर सदस्यता ली जा सकेगी। कार्यकारिणी में प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, हरबंस कपूर, सहदेव सिंह पुंडीर, नेता भगवत प्रसाद मकवाना, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत मित्तल, मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल के साथ ही महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और महामंत्री जिला, मंडल सदस्यता प्रमुख, पार्षद मोर्चा प्रकोष्ठ प्रकल्प के संयोजक सहसंयोजक और महानगर सदस्यता प्रमुख रविंद्र कटारिया मौजूद रहे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular