Homeराज्यउत्तराखण्डहरिद्वार में अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी को...

हरिद्वार में अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी को क्षेत्रवासियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, वीडियों वायरल, पुलिस ने पांच को लिया हिरासत में…….

हरिद्वार- हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की शिवलोक कॉलोनी में बीती रात उस समय भारी बवाल हो गया, जब अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी को क्षेत्रवासियों ने बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। बताया गया कि क्षेत्र की पार्षद निशा नौटियाल के पति राकेश नौटियाल ने इन दिनों क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ मुहिम छेड़ी हुई है। तीन दिन पहले शराब बेचने के काम में लिप्त बताई जा रही एक महिला ने राकेश नौटियाल के खिलाफ रानीपुर कोतवाली में घर में घुसकर छेड़छाड़, मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया था। उसने रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पार्षद निशा नौटियाल और आसपास के लोग इस मुकदमे को झूठा तथा राजनीति से प्रेरित बता रहे थे। मंगलवार को देर रात कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक स्कूटी पर उसी महिला के घर पर अवैध शराब लाई जा रही है। जिसने राकेश नौटियाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया, जबकि स्कूटी पर शराब लेकर आया युवक फरार हो गया। इस दौरान पार्षद निशा नौटियाल के नेतृत्व में भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस जब स्कूटी कोतवाली ले जाने लगी तो लोगों ने मीडिया को मौके पर बुलाने तथा स्कूटी से बरामद शराब की वीडियो बनवाने की बात कही। पुलिस कर्मी ऐसा करने से बच रहे थे, जिस पर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई। भीड़ में से शामिल कुछ लोगों ने सिपाही पर हमला बोल दिया। लोगों ने सिपाही को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसके बाद गुस्साई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पार्षद के परिवार के दो युवकों सहित पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के प्रतिरोध की आशंका के चलते आसपास के लोगों में भारी दहशत है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular