Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड उत्तराखंड में आज से 200 करोड़ की शाही शादी का आगाज, कैटरीना...

उत्तराखंड में आज से 200 करोड़ की शाही शादी का आगाज, कैटरीना समेत बॉलीवुड की कई हस्तियां लेंगी हिस्सा…….

देहरादून- उत्तराखंड की सबसे महंगी शादी के कार्यक्रम आज से शुरू होने वाले हैं। इसके लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत से जाकर साउथ अफ्रीका में बसे उद्योगपति गुप्ता बंधुओं अजय और अतुल ने अपने दो बेटों की शादी के लिए उत्तराखंड के औली को चुना है। होटल क्लिप टॉप को लाइटों से सजाया गया है। सोमवार को पद्मश्री व जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के जागरों पर अजय गुप्ता ने नारियल तोड़कर शादी समारोह का श्रीगणेश किया। वहीं शाम को गायक कैलाश खेर भी औली पहुंच गए। दो दिनों से गुप्ता परिवार की ओर से औली में स्थानीय ग्रामीणों को भोज दिया जा रहा है। औली में आज से 22 जून तक आयोजित होने वाली शाही शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। दो शादियों के लिए जोशीमठ से लेकर औली तक की हर दुकान को गुप्ता बंधुओं ने किराये पर ले लिया है। पूरे आयोजन के लिए परिवार लगभग दो सौ करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। इस शादी में मेहमान तो गिने-चुने ही बुलाएं गए हैं, लेकिन खर्चा दो सौ करोड़ के करीब है। औली के स्कीइंग क्षेत्र को वेडिंग प्वाइंट के तौर पर विकसित किया गया है।कैटरीना और सिद्धार्थ समेत 55 बॉलीवुड कलाकार लेंगे हिस्सा

शाही शादी में हिस्सा लेने के लिए बॉलीवुड से करीब 55 कलाकार औली पहुंच रहे हैं। सुमित ने बताया कि अभिनेत्री कैटरीना कैफ, उर्वशी रौतेला, अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्र समेत कई कलाकार इस शादी के गवाह बनेंगे। बताया कि गायक कैलाश खेर औली पहुंच चुके हैं और अभिनेता सलमान खान के भी शादी का हिस्सा बनने की संभावना है। हालांकि, उनके औली पहुंचने की तारीख अभी तय नहीं हुई है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2