हल्द्वानी- भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता भुवन भंडारी का निधन हो गया है। वह दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे। किडनी फेल होने से भुवन भंडारी का निधन हुआ है। जानकारी के मुताबिक आज देर शाम तक भुवन भंडारी का पार्थिव शरीर हल्द्वानी स्थित उनके आवास पर पहुंचेगा। भंडारी के निधन की खबर से राजनैतिक जगत सहित व्यापारिक और सामाजिक संगठन के लोगों में शोक की लहर है। बताया गया कि रविवार को उन्हें कृष्णा अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया था। जिसके बाद आज सोमवार को मैक्स में उनका निधन हो गया।
इससे पहले भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं व्यापारी नेता उमेश अग्रवाल का रविवार तड़के करीब 3.30 बजे निधन हो गया था। लक्खीबाग स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्हें कैंसर था। बीते चार साल से सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। चार दिन पहले ही वह अपने घर लौटे थे। उनके निधन से भाजपाइयों में शोक है।