Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी में सामने आया चौंकाने वाला मामला, पर्यटकों के कमरे में लगा...

टिहरी में सामने आया चौंकाने वाला मामला, पर्यटकों के कमरे में लगा था हिडन कैमरा, पुलिस भी रह गई हैरान, यहां पढ़ें पूरी खबर……

टिहरी- पर्यटन सीजन में उत्तराखंड में देश और दुनिया भर से आने वाले लोगों का तांता लगा रहता है। ऐसे में उत्तराखंड के फेमस हिल स्टेशन में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दुनियाभर में झील और बांध के लिए प्रसिद्ध टिहरी के एक होटल में हिडन कैमरा लगा होने का मामला सामने आया है। टिहरी के एक होटल में ठहरे हुए दिल्ली के पर्यटकों ने पुलिस के इसकी शिकायत की है। जिसके बाद पुसिल ने होटल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम हैरान रह गई। उन्हें कमरे में लगे पंखे के अंदर हिडन कैमरा मिला। जानकारी के मुताबिक दिल्ली से आए पर्यटकों ने उनके कमरे में हिडन कैमरा लगे होने की शिकायत पुलिस से की। दो युवक और तीन युवतियों ने सोमवार रात 10 बजे कमरे की चेंकिंग की। इस दौरान उन्हें पंखे के अंदर फिट किया हुआ कैमरा मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने पंखा, कैमरा समेत अन्य सामग्री जब्त कर ली है। होटल मालिक से इस बाबत पूछताछ की जा रही है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular