Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा विधायक चैंपियन और देशराज के खिलाफ जांच समिति आज प्रदेश अध्यक्ष...

भाजपा विधायक चैंपियन और देशराज के खिलाफ जांच समिति आज प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को सौंपेगी रिपोर्ट…..

देहरादून- भाजपा विधायकों कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल के बीच चल रहे विवाद की जांच के लिए पार्टी की ओर से गठित समिति ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली। जांच समिति आज यह रिपोर्ट प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट को सौंपेगी। दोनों विधायकों पर परस्पर विरोधी बयानबाजी से संगठन का अनुशासन तोड़ने का आरोप है। जांच के दौरान समिति ने दोनों विधायकों, हरिद्वार भाजपा के जिला व मंडल पदाधिकारियों और अन्य नेताओं से पूछताछ करने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। समिति के संयोजक खजानदास ने बताया कि रिपोर्ट फाइनल है, जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा जाएगा। उनकी मानें तो जांच में समिति ने आरोपों, तथ्यों और बयानों के आधार पर अपनी स्पष्ट संस्तुतियां दी हैं। उन पर क्या कार्रवाई होती है, प्रदेश नेतृत्व को तय करना है। बता दें खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन और झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल के बीच लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बयानी जंग छिड़ गई थी। नौबत पुलिस थाना और कोर्ट कचहरी तक आ गई। अनुशासित मानी जाने वाली भाजपा को भी दोनों विधायकों के आचरण से असहज होना पड़ा। मुख्यमंत्री के दखल के बाद भी उनके बीच परस्पर विरोधी बयानबाजी नहीं थमी। जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष को जांच कमेटी का गठन करना पड़ा। इसी कड़ी में आज समिति रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को सौंपेगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular