Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में सूर्य उगल रहा आग, भीषण गर्मी से लोग हो रहे...

उत्तराखंड में सूर्य उगल रहा आग, भीषण गर्मी से लोग हो रहे बदहाल, अभी कुछ दिन नहीं मिलेगी राहत…….

देहरादून- उत्तराखंड में एक बार फिर पारा 40 के पार हो गया और गर्मी ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि जून प्रथम सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने पर राहत मिल सकती है। साथ ही पारा और अधिक चढ़ेगा एवं गर्मी बेहाल करेगी। राजधानी दून और आसपास के क्षेत्रों में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार हो सकता है। इस वर्ष अब तक दून में 39 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में इस वर्ष अब तक केवल ऊधमसिंह नगर में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा है। लेकिन, इस सप्ताह दून समेत आसपास के इलाकों में भी तापमान 40 डिग्री पार होने के पूरे आसार हैं। जारी बुलेटिन के अनुसार अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को यह 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। जबकि 30 और 31 मई को तापमान 40 के पार हो सकता है। वहीं सोमवार को सुबह से खिली चटख धूप ने बेहाल कर रखा था। सुबह से ही गर्म हवा चल रही थी। दोपहर में गर्म हवाओं ने परेशानी और बढ़ा दी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular