Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष- कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

वृष- जीवनसाथी से अभी मतभेद रहेंगे। माता का सानिध्य मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन- मानसिक तनाव रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

कर्क- आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार में वृद्धि तो होगी, परन्तु कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ सकता है।

सिंह- आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय वृद्धि होगी।

कन्या- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है।

तुला- मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

वृश्चिक- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्च बढ़ेंगे।

धनु- मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन की साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मकर- लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कारोबार का विस्तार हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

कुंभ- क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। धार्मिक संगीत में रुचि हो सकती है।

मीन- नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परन्तु स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular