Homeराज्यउत्तराखण्डऋषिकेश में बस पार्किंग में आग लगने से मचा हड़कंप, चार बसें...

ऋषिकेश में बस पार्किंग में आग लगने से मचा हड़कंप, चार बसें जलने से भारी नुकसान…..

ऋषिकेश- ऋषिकेश में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रात करीब 11 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। चार बसों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। रविवार की रात करीब 11 बजे बस ट्रांजिट कंपाउंड में चंद्रभागा नदी किनारे टुल्लू पंप के समीप बस पार्किंग में अचानक आग लग गई। आग की बड़ी-बड़ी लपटे देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने आग पर काबू पाने के साथ ही फायर बिग्रेड तथा पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। बस अड्डा चौकी इंचार्ज चिंतामणि मैठाणी ने बताया कि आग लगने के कारण चार बसों को भारी नुकसान हुआ है। यह बसें हिमगिरी एक्सप्रेस, विश्वनाथ सेवा तथा लोकल रूट की बसें थी। उन्होंने बताया कि आग लगने से बस के अंदर सभी सीटें पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है, जबकि बस की कई हिस्से व टायर भी पूरी तरह से जल गए हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि फिलहाल आग लगने के कारण की जानकारी नहीं लग पाई है। इसके कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular