Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड देवभूमि पर चढ़ा होली का रंग, बारिश से सर्दी लौटने के बावजूद...

देवभूमि पर चढ़ा होली का रंग, बारिश से सर्दी लौटने के बावजूद होली की मस्ती में डूबे लोग……..

देहरादून- होली के त्योहार में फिर से मौसम करवट ले ली है। दून, हरिद्वार समेत कई इलाकों मे सुबह से हल्की बूंदाबांदी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके बावजूद होली का उल्लास जोरों पर है। जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रात नौ बजे से 12 बजे के बीच होलिका दहन का मुहूर्त है। इसके बाद रंगों की होली खेली जाएगी। मौसम के मिजाज को देखते हुए इस बार पानी से होली खेलने में लोगों को परेशानी हो सकती है। वहीं दून के विभिन्न स्थानों पर पूजा अर्चना के साथ ही होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।हरिद्वार, देहरादून में सुबह तेज हवाएं चलने के साथ ही हल्की बूंदाबांदी से मौसम में ठंडक फिर से लौट आई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन मैदान में मौसम ऐसे ही सुहावना रहेगा। वहीं गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही कई जगह बारिश हो सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2