होली का त्योहार इस बार 20 और 21 मार्च को मनाया जाएगा। बुधवार यानी आज होलिका दहन और गुरुवार 21 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। ज्योतिषाचार्य मां त्रिशला ने बताया कि होलिका दहन में कुछ विशेष वस्तुएं डलती हैं जो आपके जीवन की समस्याओं को दूर कर सकती हैं। ज्योतिष ने बताया कि होलिका अग्नि में काली हल्दी डालने से बुरी नजर दूर होती है। वहीं गोमती चक्र अर्पित करने से अदृश्य बाधाएं दूर होती हैं। कौड़ियां अर्पित करने से जीवन में चल रही धन संबंधी बाधाओं का दूर किया जा सकता है। इसी तरह से अग्नि में नींबू अर्पित करने से नजर और हाय दूर होती है।अग्नि में गुंजा डालने से शत्रुओं से रक्षा होती है। वहीं एक, दो, पांच और दस रुपए के सिक्के रोग और घर में व्याप्त कलेश को दूर करते हैं। सिक्कों को पांच, 11 या 21 के क्रम में चढ़ाएं।
(जैसे पांच रुपए के पांच सिक्के, 11 सिक्के या 21 सिक्के। ) उन्होंने बताया कि ये छह चीजें होलिका दहन के दिन अपना विशेष महत्व रखती हैं। इन्हें एक साथ भी होलिका अग्नि में डाल सकते हैं और अलग-अलग भी। आज होलिका दहन के दिन सुबह 10.48 बजे से रात 8.55 बजे तक भद्रा रहेगी। ऐसे में शास्त्रानुसार रात नौ बजे के बाद होलिका दहन किया जाना शुभ और मंगलकारी होगा।
All the latest is here: Ancient Iran Site Map