सेलाकुई में आधी रात दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर खाक…..

देहरादून- सेलाकुई स्थित एक कांप्लेक्स की दुकान में आधी रात को आग लगने से सारा सामान जल कर खाक हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। रात के बाद करीब 2.30 बजे चीता कर्मियों ने गश्त के दौरान सेलाकुई स्थित मेन बाजार में पांच दुकानों के कांप्लेक्स में धुआं उठते देखा। इस पर जब मौके पर कर्मी पहुंचे तो देखा कि एक दुकान में लखे टायर व अन्य सामान ने आग पकड़ ली। इस पर फायर सर्विस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। दुकान के मालिक वाहिद कुरैशी पुत्र जाहिर अहमद निवासी जीवनगढ़ की दुकान में रखे सारे टायर जल चुके थे। आग लगने का कारण शोकिट बोर्ड में शॉर्ट शर्किट माना जा रहा है। गमीमत रही कि दो घंटे में दो दमकल वाहनों के जरिये आग पर समय से काबू पा लिया गया। इससे दूसरी दुकानों में आग फैलने से बच गई। दुकान के मालिक के मुताबिक अधिकतर सामान जल कर खाक हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here