देहरादून– लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2019 की तारीखों का एलान कर दिया है। चुनाव सात चरणों में कराए जाएंगे। अप्रैल और मई में सात चरणों में लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। नतीजे 23 मई को आएंगे।
उत्तराखंड की पांच सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान होगा। बता दें कि पूरे देश में सात चरणों में मतदान होगा। चुनाव आयोग ने उत्तराखंड में पहले चरण में चुनाव कराने की घोषणा की है। 23 मई को देशभर के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। उत्तराखंड राज्य की पौड़ी, हरिद्वार, अल्मोड़ा, नैनीताल, टिहरी सीट पर 77 लाख 17 हजार 126 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें करीब 88 हजार से अधिक सर्विस मतदाता है। 11235 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
सात चरणों मे होंगे चुनाव
पहला चरण 11 अप्रैल 20 राज्य 91 सीट
दूसरा चरण 18 अप्रैल 13 राज्य 97 सीट
तीसरा चरण 23 अप्रैल 14 राज्य 115 सीट
चौथा चरण 29 अप्रैल 9 राज्य 71 सीट
पांचवां चरण 6 मई 7 राज्य 51 सीट
छठा चरण 12 मई 7 राज्य 59 सीट
सातवां चरण 19 मई 8 राज्य 59 सीट
मतगणना 23 मई



