Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष- आय में व्यवधान आएंगे और खर्च अधिक रहेंगे। माता-पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष- मन अशान्त रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परन्तु संसाधनों में कमी आ सकती है।

मिथुन- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों आदि के प्रति रुझान बढ़ सकता है। शिक्षा में व्यवधान आ सकते हैं।

कर्क- धैर्यशीलता में कमी आएगी। आत्मसंयत रहें। परिवार की समस्याओं के समाधान होगें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी।

सिंह- मानसिक असन्तोष रहेगा। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या- माता के स्वास्थ्‍य में सुधार आयेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। आय की स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान रहेगा।

तुला- शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सुधार आएगा। परिवार का सहयोग रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं।

वृश्चिक- धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

धनु- माता-पिता के सुख में कमी रहेगी। आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि की स्थिति रहेगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मकर- आत्मविश्वास रहेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा परन्तु संचित धन में कमी आ सकती है।

कुंभ- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के कार्यक्रम बन सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे।

मीन- जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य में सुधार होगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सार्थक परिणाम मिलेंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular