केदारनाथ मे 14 फीट बर्फ, जन-जीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त…..

देहरादून- केदारनाथ धाम में वर्षों बाद 14 फीट बर्फबारी हुई है। पूरी केदारपुरी बर्फ का मैदान बन गई है। बाबा केदार के मंदिर का केवल गुम्बद नजर आ रहा है। धाम के इस विकट मौसम के बीच भी लोग वहां रह रहे हैं। यह लोग दिनभर दरवाजों और छत पर गिरी बर्फ को ही बामुश्किल हटा पा रहे हैं। इस बार लगातार हो रही बर्फबारी के कारण एक महीने से केदारपुरी में बिजली ठप है। पानी की लाइनें जम चुकी हैं। धाम में पुनर्निर्माण का काम कर रही वुड स्टोन कंपनी के इंचार्ज सोबन सिंह बिष्ट का कहना है कि बर्फ पिघलाकर पानी का इंतजाम किया जा रहा है। बीएसएनएल का एक टावर है। जिसे बैट्री से रोजाना कुछ घंटे चलाकर सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here