Homeराज्यउत्तर प्रदेशभारत ने पाक से लिया पुलवामा हमले का बदला, बॉलीवुड ने किया...

भारत ने पाक से लिया पुलवामा हमले का बदला, बॉलीवुड ने किया भारतीय वायुसेना की बहादुरी को सलाम……

भारत ने आज पाकिस्तान से पुलवामा आतंकी हमले का बदला ले लिया है। सुबह करीब 3.30 बजे भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया। खबरों की मानें तो वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। इस खबर से पूरे देश में खुशी का माहौल है। वहीं बॉलीवुड कलाकारों ने भी भारतीय वायुसेना की बहादुरी को सलाम किया है। अजय देवगन, परेश रावल, मल्लिका शेरावत, अभिषेक बच्चन, कैलाश खेर, विवेक ओबरॉय और अनुपम खेर ने ट्वीट कर बधाई दी है। परेश रावल ने लिखा, सच में ये एक खूबसूरत सुबह है। नरेंद्र मोदी सर को धन्यवाद और अपनी आर्मी को सलाम । अक्षय कुमार ने भारतीय वायुसेना को सैल्यूट करने के साथ लिखा, “अब चुप नहीं बैठेंगे, अंदर घुस के मारो”। अनुपम खेर ने लिखा, “भारत माता की जय”। अभिषेक बच्चन ने लिखा, नमस्कार करते हैं। सिंगर कैलाश खेर लिखते हैं, नई दिशा नई दिशा, नई रीति नई रीति, नए भारत को, “सच्चे भारत के सपूतों को नमन”। साथ ही तापसी पन्नू और सोनाक्षी सिन्हा ने भी ट्वीट कर खुशी जताई है। तुषार कपूर ने लिखा- “जय हिंद”। मुग्धा गोडसे ने लिखा- ये है हमारा भारत, जय हिंद। मधुर भंडारकर ने लिखा- दुश्मनों के दिलों पर हमला करने के लिए साहसी इंडियन एयरफोर्स के पायलटों को सलाम। यह सभी भारतीयों के लिए एकजुट होने का समय है। बता दे पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिन बाद पाकिस्तान की कायराना हरकत को भारत के 12 लड़ाकू विमानों ने अपने ही अंदाज में मुंहतोड़ जवाब दिया है। 40 जवानों की शहादत का बदला 12 मिराज विमानों ने लिया है। आज से 12 दिन पहले 14 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular