Homeराज्यउत्तराखण्डआज रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली, बारिश की वजह से...

आज रुद्रपुर में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली, बारिश की वजह से चार घंटे से देहरादून एयरपोर्ट पर रुके हैं प्रधानमंत्री……

देहरादून- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान एमआई- 17 सुबह करीब सात बजकर सात मिनट पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरा। कुछ देर बाद उन्हें यहां से आगे के लिए निकलना था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते उनका हेलीकॉप्टर आगे के लिए उड़ान नहीं भर सका। फिलहाल मौसम खुलने का इंतजार किया जा रहा है। जहां देहरादून व आसपास के क्षेत्रों से तड़के से बारिश जारी है। वहीं रैली स्थल रुद्रपुर में भी कोहरे के बीच बारिश हो रही है। जिससे भाजपा नेता परेशान हो गए हैं। 11 बजे तक भी प्रधानमंत्री देहरादून से रवाना नहीं हो पाए। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी का विमान दोपहर 2:50 मिनट पर 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर में बने हेलीपैड पर उतरेगा। अपराह्न करीब 3 बजे पीएम रुद्रपुर के जनसभा स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद वह सहकारिता विभाग की करीब 3340 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राज्यपाल बेबी रानी मौर्या, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत समेत अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी भाजपा की विजय शंखनाद महारैली में जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में विभिन्न जिम्मेदारियां बांट दी गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां बांटीं। उन्होंने दावा किया कि विजय शंखनाद रैली में एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular