Wednesday, February 25, 2026
Home अध्यात्म आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन……

मेष- वाणी में सौम्यता रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते है। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृष- मानसिक शान्ति रहेगी। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। आय में सुधार होगा।

मिथुन- सन्तान सुख में वृद्धि होगी, परन्तु पारिवारिक सुख में कमी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अभी व्यवधान आते रहेंगे।

कर्क- आत्मविश्वास में वृद्धि तो होगी,परन्तु फिर भी किसी अज्ञातमय से परेशान रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

सिंह- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय वृद्धि होगी।
कन्या- मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आय में कमी एवं खर्चों की अधिकता की स्थिति हो सकती है।

तुला- आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। पिता को स्वास्थ्य विकार रहेंगें। धन की स्थिति में सुधार होगा।

वृश्चिक- शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में मान-सम्‍मान बढ़ सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु-नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। परिवार की समस्याएं बढ़ेंगी।
मकर- जीवनसाथी से वैचारिक बढ़ सकते हैं। नौकरी में मतभेद बढ़ सकते हैं। स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।

कुंभ- शैक्षिक कार्यों से सफलता मिलेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

मीन- किसी पैतृक सम्पत्ति की प्राप्ति हो सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2