देहरादून- 14 फरवरी को रुद्रपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के सफल आयोजन की कामना के लिए आज रुद्रपुर के मोदी मैदान में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष में भूमि पूजन किया। इस दौरान सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत, किच्छा के विधायक राजेश शुक्ला और रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल भी मौजूद रहे। बता दे कि 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर के मोदी मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा का मानना है कि इसमें भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री सहकारिता विभाग की 3400 करोड़ रुपये सहकारिता विकास योजना का शुभारंभ भी करेंगे।
