Homeराज्यउत्तराखण्डअपने घर झंडा लगाकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की ‘मेरा परिवार-...

अपने घर झंडा लगाकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की ‘मेरा परिवार- भाजपा परिवार’ अभियान की शुरुआत……

देहरादून- भाजपा ने उत्तराखंड में आज ‘मेरा परिवार- भाजपा परिवार’ अभियान शुरू कर दिया। इसी कड़ी मे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसकी औपचारिक शुरुआत की। उन्होंने अपने घर की छत पर झंडा फहराया और घर की दीवार पर प्रधानमंत्री का स्टिकर लगाया। राजधानी के डिफेंस कॉलोनी में स्थित अपने घर में मुख्यमंत्री ने खुद प्रधानमंत्री का स्टिकर चिपकाकर ‘मेरा परिवार- भाजपा परिवार’ अभियान की शुरुआत की। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी की योजना राज्यभर में 10 लाख घरों पर ऐसे ही झंडे और स्टिकर लगाने की है इनमें पार्टी कार्यकर्ताओं के घर तो होंगे ही साथ ही भाजपा की विचारधारा को पसंद करने वाले लोग और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर भी शामिल होंगे। इसी कडी मे इस अभियान में शामिल होते हुए मसूरी के विधायक गणेश जोशी ने भी राजधानी की नेशविला रोड स्थित अपने घर पर भाजपा का झंडा फहराया और दरवाजे के पास स्टिकर लगाया। उन्होंने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प के साथ हमें काम करना होगा।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments