देहरादून- भारत के मन की बात कार्यक्रम के तहत बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी व केंद्रीय मंत्री उमा भारती उत्तराखंड दौरे पर आएंगे। सुशील मोदी 10 फरवरी को देहरादून में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे, जबकि उमा 25 फरवरी को हल्द्वानी पहुंचेगी। मोदी देहरादून में पत्रकारों से वार्ता के अलावा पूर्व सैनिकों से विचार-विमर्श करेंगे। केंद्रीय मंत्री उमा भारती 25 फरवरी को हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के अतिरिक्त किसान प्रतिनिधियों से विचार-विमर्श करेंगी। जानकारी के मुताबिक भारत के मन की बात कार्यक्रम के अंतर्गत वर्तमान में दो रथ हरिद्वार व नैनीताल लोकसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जा रहे हैं। इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य जनता के विभिन्न वगरें से अलग-अलग विषयों पर उनके विचार जानना है, जिनके आधार पर पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए अपना दृष्टि पत्र तैयार करेगी। इस कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड में खिलेंद्र चैधरी कार्यक्रम के संयोजक व जोगेंद्र पुंडीर गढ़वाल के सह संयोजक हैं।



