Homeराज्यउत्तराखण्डपंतनगर से पिथौरागढ़ जा रहे एयर हैरिटेज विमान ने की इमरजेंसी लैंडिंग,...

पंतनगर से पिथौरागढ़ जा रहे एयर हैरिटेज विमान ने की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों मे मचा हड़कंप……

रुद्रपुर- पंतनगर एयरपोर्ट पर एयर हेरिटेज के 9 सीटर यात्री विमान की आज इमरजेंसी लेंडिंग की गई। अचानक हुई लैडिंग से हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह 11:30 बजे पंतनगर एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ के लिए एयर हैरिटेज के 4एच103 विमान ने उड़ान भरी। विमान में आठ यात्री सवार थे, जिनमें 3 महिलाएं भी थीं, उनमें दहशत फैल गई। उड़ान भरने के करीब 7 मिनट बाद विमान के पायलट ने ऊंचाई पर जाने के लिए प्रेशर न बनने पर पंतनगर एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम से संपर्क किया। साथ ही बताया कि विमान की वापस लैंडिंग की जा रही है। इसका पता चलते ही पंतनगर एयरपोर्ट में हड़कंप मच गया। एटीसी से एयर हैरिटेज कंपनी अधिकारियों को अवगत कराया गया। करीब 10 मिनट बाद विमान ने पंतनगर एयरपोर्ट में लैंडिंग कर ली। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्री अपने साधनों से पिथौरागढ़ को रवाना हुए। साथ ही विमान में आई तकनीकी दिक्कत दूर करने के लिए एयर इंडिया के विमान से इंजीनियर देहरादून से पंतनगर पहुंचे।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments