देहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर भाजपा संगठन के साथ ही सरकारी मशीनरी भी सक्रिय हो गई है। इस दौरान 14 फरवरी को प्रस्तावित जनसभा में प्रधानमंत्री सहकारिता विभाग की 3400 करोड़ रुपयों की योजना का शुभारंभ करेंगे। रुद्रपुर में प्रधानमंत्री मोदी की सभा की तैयारियां हो रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 फरवरी को कार्यक्रम प्रस्तावित है। सहकारिता विभाग की 3400 करोड़ रुपयों की योजना का शुभारंभ करेंगे, जो बेरोजगारों के लिए बड़ी सौगात होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 फीसदी आरक्षण सवर्णों को दिया है और अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों का आरक्षण कम नहीं किया है। रोजगार के अवसर भी बढ़ाए हैं।



