देहरादून– देहरादून के राजपुर थाने की जाखन चौकी प्रभारी का रेस्टोरेंट कर्मी से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि चैकी प्रभारी हाथ में वायारलेस सेट लेकर रेस्टोरेंट में दाखिल होते हैं। आते ही वहां खड़े एक शख्स का गिरेबान पकड़ा और उसे धक्का दिया। इसके बाद उसे कई थप्पड़ भी जड़ दिए। इसी बीच पीछे से एक सिपाही हाथ में हेलमेट लेकर दाखिल हुआ और वहां बैठे ग्राहकों को भगाने लग जाता है। वीडियो में जिस शख्स से मारपीट हो रही है वह रेस्टोरेंट का कर्मचारी बताया जा रहा है। वहीं एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए है एसएसपी निवेदिता कुकरेती का कहना है कि यादि चैकी प्रभारी की गलती है तो उनके खिलाफ कड़ीर कारवाई की जाएगी।



