देेहरादून- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए पार्टी ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। पीएम की सभा में भाजपा एक लाख की भीड़ जुटाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने यह एलान किया। साथ ही उन्होंने बताया कि श्रीनगर में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन की तिथि व कार्यक्रम के स्वरूप में बदलाव हुआ है। अब यह सम्मेलन 9 फरवरी के स्थान पर 16 फरवरी को होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्य अतिथि होंगे। जबकि 9 फरवरी को हल्द्वानी व 16 फरवरी को अल्मोड़ा में होने वाले त्रिशक्ति सम्मेलन यथावत रहेंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह मुख्य अतिथि होंगे। वहीं 14 फरवरी को रुद्रपुर मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पाटी 11 फरवरी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर समर्पण दिवस का आयोजन कर रही है। इसमें भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक पार्टी के लिए अपनी इच्छा के अनुसार योगदान करेंगे।
12 फरवरी से 2 मार्च तक प्रदेश में मेरा परिवार भाजपा परिवार अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में पार्टी कार्यकर्ता व समर्थक अपने घरों पर पार्टी का झंडा व स्टीकर लगाएंगे। 26 फरवरी को पूरे प्रदेश में कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घरों पर दीपक जलाए जाएंगे।



