Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड मे मौसम ने ली फिर करवट, कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश...

उत्तराखंड मे मौसम ने ली फिर करवट, कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश झमाझम, तापमान मे आई गिरावट से बढ़ी सर्दी ……..

देहरादून- उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में आज बहुत भारी बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है। मसूरी, चकराता, धनोल्टी समेत दो हजार मीटर तक की ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना है। जबकि 2500 मीटर या इससे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी का अलर्ट है। देहरादून समेत हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ ने एक बार फिर से उत्तराखंड की ओर रुख किया है। इसका असर गुरुवार और शुक्रवार को राज्य में रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, दो हजार मीटर तक की ऊंचाई वाले स्थानों में बारिश के साथ ही हिमपात हो सकता है। इस ऊंचाई में गढ़वाल मंडल में मसूरी, नई टिहरी, धनोल्टी, प्रतापनगर, चकराता आदि क्षेत्र शामिल हैं। जबकि इससे ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। आज सुबह से राजधानी देहरादून में बादलों का पहरा लगा रहा, जिसके बाद राजधानी में बारिश शुरू हो गई। वहीं खटीमा, रुद्रपुर और नैनीताल में बारिश होती रही। चमोली जिले में आसमान में बादल छाए रहे। वहीं गोपेश्वर, जोशीमठ, पोखरी, घाट, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, थराली, देवाल, गैरसैण, नारायणबगड़ क्षेत्र में बर्फीली हवाएं चलने से हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। यहां दोपहर बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। नई टिहरी और आसपास के क्षेत्रों में बीती रात को रिमझिम बारिश हुई। आज सुबह हल्की धूप निकलने के बाद शीत लहर से राहत मिली है। यमुनोत्रीधाम सहित आसपास बारिश का मौसम बना हुआ है। जबकि निचले स्तर यमुना घाटी में हल्के बादलों के बीच हल्की धूप की लुका छिपी जारी है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular