Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…….

मेष:- आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज अच्छा बना रहेगा। अचानक घर-परिवार में अप्रिय घटना घटित होंगी। चिंताए बढ़ेंगी।

वृषभ:- आज कहीं से शुभ  समाचार मिलेगा। आपके भाईयों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते है। मन में क्रोध बढ़ेगा। कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

मिथुन:- कामकाज में कुछ नया करने की सोच सकते है। आज का दिन अच्छा बना रहेगा। शुभ  फलों की प्रधानता रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कर्क:-  आज आत्मविष्वास बढ़ेगा। कोई शुभ   समाचार मिलेगा। अपने ही लोगों द्वारा विष्वासघात हो सकता है। गुस्से की अधिकता रहेगी।

सिंह:- परिवार का सुख मिलेगा। कामकाज में लाभ होगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा।

कन्या:-  काम को लेकर तनाव बन सकता है। पढ़ाई-लिखाई में आशानुरूप  सफलता नहीं मिलेगी। घर में किसी से मन-मुटाव परेशानी  उत्पन्न करेगा।

तुला:- परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल  हों सकते है। शिक्षा  के क्षेत्र में मन नही लगेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। शरीर  में आलस्य बढ़ेगा।

वृश्चिक:- आज शुभ  समाचारों की प्राप्ति होगी। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कोई मिथ्या आरोप लग सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु:- परिवार के सुख में कमी नही होगी। स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। पेट से संबंधित तकलीफें होने की संभावना है।

मकर:- आज कहीं से शुभ  समाचार मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी प्रकार की शारीरिक  चोट लग सकती है। सतर्क रहें।

कुंभ:- कामकाज के क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे रहेंगे। शिक्षा  में भी सफलता मिलेगी। किसी से बेवजह झगड़ा हो सकता है। शरीर  में आलस्य बना रहेगा।

मीन:- कामकाज में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्य की ओर रूचि बढ़ेगी। शुभ  समाचारों की प्राप्ति होगी।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular