मेष:- आज परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज अच्छा बना रहेगा। अचानक घर-परिवार में अप्रिय घटना घटित होंगी। चिंताए बढ़ेंगी।
वृषभ:- आज कहीं से शुभ समाचार मिलेगा। आपके भाईयों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते है। मन में क्रोध बढ़ेगा। कामकाज में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
मिथुन:- कामकाज में कुछ नया करने की सोच सकते है। आज का दिन अच्छा बना रहेगा। शुभ फलों की प्रधानता रहेगी। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।
कर्क:- आज आत्मविष्वास बढ़ेगा। कोई शुभ समाचार मिलेगा। अपने ही लोगों द्वारा विष्वासघात हो सकता है। गुस्से की अधिकता रहेगी।
सिंह:- परिवार का सुख मिलेगा। कामकाज में लाभ होगा। आज भाग्य आपका साथ देगा। मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा।
कन्या:- काम को लेकर तनाव बन सकता है। पढ़ाई-लिखाई में आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। घर में किसी से मन-मुटाव परेशानी उत्पन्न करेगा।
तुला:- परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हों सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में मन नही लगेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। शरीर में आलस्य बढ़ेगा।
वृश्चिक:- आज शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। जो भी काम करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। कोई मिथ्या आरोप लग सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु:- परिवार के सुख में कमी नही होगी। स्वभाव में गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी। पेट से संबंधित तकलीफें होने की संभावना है।
मकर:- आज कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी प्रकार की शारीरिक चोट लग सकती है। सतर्क रहें।
कुंभ:- कामकाज के क्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे रहेंगे। शिक्षा में भी सफलता मिलेगी। किसी से बेवजह झगड़ा हो सकता है। शरीर में आलस्य बना रहेगा।
मीन:- कामकाज में सफलता मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्य की ओर रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।