Tuesday, February 24, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का भाजपा सरकार पर हमला, कहा पांच राज्यों...

कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का भाजपा सरकार पर हमला, कहा पांच राज्यों के चुनाव ने साबित कर दिया कि केंद्र सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग परेशान….

देहरादून- कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उत्तराखंड कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि हाल ही में संपन्न छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व राजस्थान के विधानसभा चुनाव में करारी हार से बौखलाए मोदी व आरएसएस अब राहुल गांधी व सोनिया गांधी के विरुद्ध कोई भी षड्यंत्र रच सकते हैं। इसलिए कार्यकर्ताओं को संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में पौने दो साल में भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई। राज्य में कानून व्यवस्था से लेकर स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं, लेकिन सरकार उदासीन बनी हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे भारत में परिवर्तन की लहर चल रही है। केंद्र सरकार की नीतियों से बेरोजगार, व्यापारी, किसान सहित सभी लोग परेशान हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2