Homeराज्यउत्तराखण्डटिहरी में श्रद्धा, सम्मान से मनाया गया 82वां बलिदान दिवस, अमर शहीद...

टिहरी में श्रद्धा, सम्मान से मनाया गया 82वां बलिदान दिवस, अमर शहीद श्रीदेव सुमन को किया गया याद

नई टिहरी : अमर शहीद श्रीदेव सुमन का 82वां बलिदान दिवस शनिवार को पूरे टिहरी जनपद में श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।

टिहरी में श्रद्धा, सम्मान से मनाया गया 82वां बलिदान दिवस

विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने उनके चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके अद्वितीय संघर्ष और बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर प्रभारी जिलाधिकारी वारुण अग्रवाल तथा नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने जिला कारागार पहुंचकर अमर शहीद श्रीदेव सुमन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर देशभक्ति के नारों के साथ श्रीदेव सुमन के बलिदान को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

श्रीदेव सुमन का जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि श्रीदेव सुमन का जीवन अन्याय, अत्याचार और राजशाही के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने जनहित और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका त्याग आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

गौरतलब है कि अमर शहीद श्रीदेव सुमन ने तत्कालीन टिहरी रियासत की दमनकारी नीतियों के विरोध में ऐतिहासिक अनशन किया था। 84 दिनों तक चले इस अनशन के बाद 25 जुलाई 1944 को उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। उनका बलिदान उत्तराखंड के इतिहास में स्वतंत्रता, न्याय और जनअधिकारों की लड़ाई का अमिट अध्याय माना जाता है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

Most Popular