Friday, March 27, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डकेदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर दरकी पहाड़ी, जेसीबी दबी, बाल-बाल बचा चालक......

केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर दरकी पहाड़ी, जेसीबी दबी, बाल-बाल बचा चालक……

रुद्रप्रयाग- केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग में बांसवाड़ा के पास एक बार फिर पहाड़ी टूटने से हड़कप मच गया। राहत की बात यह है कि इस बार बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बता दे कि यह वही जगह है जहां 21 तारीख को पहाड़ी दरकने से आठ मजदूरों की दबकर मौत हो गई थी। दरअसल, मंगलवार रात को पहाड़ी फिर दरकी और राष्ट्रीय राजमार्ग पर मलबा आ गया। सुबह जेसीबी से इस मलबे को साफ किया जा रहा था, कि करीब साढ़े नौ बजे अचानक फिर से पहाड़ी से मलबा गिरा और जेसीबी इसमें दब गई। जेसीबी चालक ने समय रहते जेसीबी से निकल कर अपनी जान बचा ली। लगतार मलबा गिरने के कारण हाईवे खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही हाईवे को खोलने और दबी हुई जेसीबी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular