Saturday, March 28, 2026
Homeअध्यात्मआज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा...

आज का राशिफल, जनिए आज क्या कहते है आपके सितारे, कैसा रहेगा आज आपका दिन…….

मेष :- परिजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। नए संपर्क और परिचय व्यापार के क्षेत्र में लाभप्रद रहेंगे। छोटा प्रवास आनंददायी रहेगा। आज पूरे दिन मन में उल्लास और प्रसन्नता से भरा होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थता का अनुभव कर सकते हैं। व्यर्थ के खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

वृष :- पूंजी-निवेश करते समय सावधानी रखें। परोपकार करने में समय और पैसा उतना ही लगाएं, जितना आपके लिए दिक्कत न बने। लेन-देन करते समय सतर्क रहें। आध्यात्मिकता के प्रति रुचि अधिक रहेगी। आप लाभ के लालच में न फंसे। निर्णयशक्ति का अभाव दुविधा में डाल सकता है।

मिथुन :- शांत मन से काम करें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होगा। आज किए गए हर कार्य में सफलता मिलेगी। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा । अच्छे समाचार मिल सकते हैं। अनेक प्रकार की चिंता सताएगी l स्वास्थ्य नरम रहेगा।

कर्क :- स्वजनों और स्नेहीजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं, परिणाम स्वरूप घर में विरोध का वातावरण उपस्थित हो सकता है। आज के कार्य अधूरे रह सकते हैं। किसी कारणवश व्यय भी अधिक होगा। आज किए गए परिश्रम से असंतोषजनक परिणाम प्राप्त होंगे।

सिंह :- वाणी और व्यवहार को संयमित रखने की जरूरत है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। क्रोध पर काबू रखें। आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी और वर्ताव को एक रखने की कोशिश करें। व्यवसाय में परेशानी हो सकती है। भाग्य आज आपका साथ नहीं देगा। ऑफिस में अधिकारी वर्ग से संभलकर चलें।

कन्या :- संतानों के विषय में चिंता रहेगी । शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। किसी रिश्तेदार को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। बनते हुए काम खराब हो सकते है शिक्षा क्षेत्र मे असफलता मिल सकती है ।

तुला :- आज के दिन आपको अपने स्वभाव व स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए l धनहानि के भी योग हैं सजग रहें। संभव हो तो यात्रा-प्रवास न करें। संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। क्रोध पर संयम बरतें तथा चर्चाओं से दूर रहें ।

वृश्चिक :- विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में मेहनत करना आवश्यक है। ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी है कि आपको मेहनत के मुकाबले कम फल मिलेगा। विचारों से नकारात्मकता दूर होगी। संतान की ओर से उत्तम समाचार प्राप्त होगा। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी ।

धनु :-  संपत्ति संबंधी लेन-देन हो सकता है। किसी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद, टकराव या फिर झगड़ा हो सकता है। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखना जरूरी है अन्यथा परिस्थिति उलझन भरी हो सकती है।

मकर :- पहले सप्ताह में विद्यार्थी जातक सामान्य पढ़ाई कर रहे होंगे तो भी उन्हें अति उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आवेश और क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति ध्यान दीजिएगा। साथ में वाणी पर भी संयम बरते।

कुंभ :- आज के दिन आपको हर संभव सहायता मिल सकती है जिसके साथ-साथ आपको अपने परिवार की तरफ से भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे l अनैतिक कृत्यों से दूर रहे । सरकार-विरोधी प्रवृत्तियो के कारण परेशानी खडी न हो इसका ध्यान रखे ।

मीन :- आप को क्रोध पर संयम बरतने के लिए कहते हैं। पेट सम्बंधित बीमारियों की समस्या रहेगी । खान-पान पर संयम रखे । शारीरिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। किसी भी कार्य में सफलता न मिलने से निराशा आने की संभावना है। साहित्य या अन्य किसी सृजनात्मक कला के प्रति रुचि रहेगी।

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular