देहरादून– राजधानी देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र में गोकशी के मामले में पुलिस ने देर रात एक आरोपी का गोमांस व धारदार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के दो साथी भागने में सफल रहे जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात सहसपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि खुशहालपुर गांव के मछली तालाब के पास आम के बाग में कुछ लोग गोकशी कर रहे है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दल बल के साथ मौके पर दबिश दी। दबिश के दौरान वहंा हड़कंप मच गया और अफरा तफरी का फायदा उठाते हुए दो लोग भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को दबोच कर उसके पास से दो धारदार हथियार व 40 किलों गोमांस बरामद किया। आरोपी का नाम नदीम पुत्र मसरूफ निवासी खुशहालपुर बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी नदीम शातिर किस्म का अपराधी है जो पहले भी गोकशी के मामलों में कई बार जेल की हवा खा चुका है। फरार आरोपियों के नाम गुलबहार व आमिर बताये गये है। जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।