Homeराज्यउत्तराखण्डविधानसभा का तीन दिवसीय सत्र आज से शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री एन डी...

विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र आज से शुरू, पूर्व मुख्यमंत्री एन डी तिवारी को श्रद्धांजलि के बाद शुरू होगी सदन की कार्रवाही…….

देहरादून- उत्तराखंड विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र आज 11 बजे से शुरू होगा। सत्र के पहले दिन दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि दी जायेगी। इसके बाद सदन की सहमति से अनूपूरक बजट पेश किया जाएगा। स्पीकर प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सर्वदलीय बैठक में सत्ता और विपक्ष के सदस्यों से शांतिपूर्वक जनता से जुड़े मुद्दे उठाने की अपील की। स्पीकर ने कहा कि पूर्व में भी विपक्ष ने सदन को शांतिपूर्वक चलाने में सहयोग किया है। सदन में हंगामा होने से जनहित के सवालों पर चर्चा नहीं हो पाती। वहीं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्दयेश ने कहा कि प्रदेश के हितों से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने सदन को शांतिपूर्वक चलाने की भी भरोसा दिया। संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि जनहित के सवाल पर सरकार पूरा सहयोग करेगी। राज्य के हित से जुड़े मुद्दों को ही सदन में रखा जाएगा।

 

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular